Shrawasti UP

सरयू नहर परियोजना से 29 लाख से अधिक किसान हो रहे लाभान्वित-मा0 मंत्री कृषि

श्रावस्ती, 11 जून, 2023  देश के माननीय केन्द्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण, भारत सरकार श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी जनपद भ्रमण हेतु विकास खण्ड जमुनहा अन्तर्गत राप्ती नहर बैराज पर बने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। जनपद पहुंचने पर जिलाधिकारी कृतिका शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह एवं माननीय जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगुवानी कर स्वागत किया। तत्पश्चात् मा0 मंत्री ने राप्ती मुख्य नहर बैराज पहुंचकर विकास तीर्थ सरयू नहर परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मा0 मंत्री को सरयू नहर परियोजना पर आधारित फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखायी गई।

मा0 मंत्री ने राप्ती मुख्य नहर बैराज के निरीक्षण के उपरान्त मा0 मंत्री जी ने वहीं पर बने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ केन्द्र सरकार के 09 साल ’’सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण’’ के पूर्ण होने के अवसर पर प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता के दौरान मा0 मंत्री ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आवास, शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा के साथ-साथ गरीबों की समृद्धि के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम, पाइप से पानी की आपूर्ति को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा विकास और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयास किये जा रहे है। उन्होने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों को आर्थिक रूप से उन्नति का माध्यम बना है। इसके अलावा रेलवे, मेट्रो, स्वास्थ, एयरपोर्ट स्ट्रक्चर, आईआईएम, आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, हाईवे और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अहम विकास कार्य कराये गये है। 

उन्होने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किये गये है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, वहीं देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सुदृढ़ हुई है और आज भारत को कोई आंख दिखाने की हिमाकत नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि गरीबों का कल्याण और अवसंरचना विकास जैसे चार स्तंभों को केन्द्र सरकार ने बीते नौ साल में मजबूत आधार प्रदान किया है। पिछले नौ साल में बदली हुई परिस्थितियों को हम सभी ने न केवल महसूस किया है, बल्कि हमने इस दौरान नए भारत का दर्शन भी किया है।

मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरयू नहर परियोजना देश की सबसे बड़ी नहर परियोजना में से एक है। वर्ष 1978 में भारत सरकार के योजना आयोग द्वारा इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। वर्ष 1980 में इस परियोजना विस्तार करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के 09 जनपदों में कुल 14.04 लाख हेक्टेयर सिंचाई सुविधा उपलबध कराने हेतु सरयू नहर परियोजना का गठन किया गया। वर्ष 2015 में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा इस परियोजना को ’’प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना’’ में शामिल किया गया। और देश के ऐसे प्रोजेक्ट जो देश के हित में है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के लिए योजना बनायी तो उसमें सरयू नहर परियोजना को बनाया गया। उन्होने कहा पिछले वर्षो में समयबद्ध ढंग से इस कार्य को पूरा करते हुए शेष बचे कार्य को पूरा किया गया। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी भी किसानो के उत्थान के प्रतिबद्ध हैं, उत्तर प्रदेश में इस परियोजना के पूरा हो जाने से प्रदेश के 09 जिलें क्रमशः श्रावस्ती, बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती संतकबीर नगर, गोरखपुर एवं महाराजगंज जनपद के 29 लाख से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा मुहैया हो रही है, और वह अपने खेतों में बेहतर सिंचाई करके अन्न उत्पादन कर रहे है, जिससे उनके जीवनशैली में भी गुणात्मक सुधार आया है।

       उन्होने जोर देते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश के खुशहाली का रास्ता गांव से होकर जाता है, इसलिए गांव का किसान खुशहाल रहेगा तो निश्चित ही हमारे समाज के साथ-साथ प्रदेश एवं देश खुशहाल बनेगा। उन्होने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार किसानों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से किसान भाइयों के हित में तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरयू नहर परियोजना उत्तर प्रदेश की ही नही बल्कि पूरे भारत देश की सबसे बड़ी परियोजना में से एक है। जिसका देश के माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 11 दिसंबर, 2021 को जनपद बलरामपुर के हसुआ डोल से शुभारम्भ कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। उन्होने कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है। किसान भाईयों के लिए अनाज का बेहतर उत्पादन के लिए सिंचाई की महती आवश्यकता है, इस नहर के निर्माण से किसान भाइयों को अपने खेतों में सिंचाई हेतु बेहतर सुविधा मिल रही है।

        उन्होने कहा कि सरयू नहर परियोजना देवीपाटन मण्डल के किसानों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस परियोजना के संचालन से जनपद श्रावस्ती के लाखों किसान लाभान्वित हो रहे है। उन्होने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में आजाद भारत की सबसे बड़ी परियोजना का कार्य पूरा किया गया है। सरयू नहर परियोजना के लिए घाघरा, राप्ती, बाणगंगा, सरयू व रोहिणी नदी को आपस में जोड़ा गया है।

इस अवसर पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के मा0 सलाहकार/सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्र, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्या, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत बलरामपुर किरन तिवारी, मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय, मा0 विधायक सदर बलरामपुर पल्टूराम, मा0 विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, मा0 सदस्य विधान परिषद बहराइच पद्मसेन चौधरी, पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश सिंह, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ओम, जिला महामंत्री रमन सिंह, जिला महामंत्री रणवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख जमुनहा, जिला उपाध्यक्ष पूजा पाण्डेय,  अधीक्षण अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड बहराइच एस0के0 प्रियदर्शी व अधीक्षण अभियंता जे0पी0 यादव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उपजिलाधिकारी जमुनहा रोहित, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड विनोद कुमार गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, विनय कुमार तिवारी एवं कमलेश मिश्रा सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations