श्रावस्ती

श्रावस्ती उत्तर प्रदेश , श्रावस्ती में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सफलतम एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने के दौरान भाजपा कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजर हसन जी को बीजेपी के जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम जी व महामंत्री रमन सिंह तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां खिलाकर तथा फूल माला पहनाकर एक दूसरे को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनकी मेहनत, लगन और कार्य कर्ताओं के प्रति मन में विश्वास एक दूसरे को एक साथ लेकर चलने की प्रशंसा भी की। इसी तरह  सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मंजर हसन जी को एक बहुत ही कुशल कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता बताया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया और जी जान से हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की  बात कही। कार्यकाल पूरा होने के दौरान जिलाध्यक्ष मंजर हसन जी व भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री विक्रम लोधी जी ने अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय भिनगा में जाकर मरीजों को फल वितरित किया। साथ ही साथ उनसे आशीर्वाद भी लिया। जिला अध्यक्ष मंजर हसन जी व सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम जी का व महामंत्री रमन सिंह जी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया की उन्होंने हमारा इतना सम्मान किया। कार्यकाल के दौरान जो भी उनसे सहयोग मिला उसके लिए धन्यवाद भी दिया। साथ ही साथ उनके कार्यों की प्रशंसा भी की।  इस दौरान पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम जी एवं महामंत्री रमन सिंह जी श्रावस्ती अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजर हसन जी  श्रावस्ती पिछड़ा प्रकोष्ठ के महामंत्री विक्रम लोधी ज डॉक्टर सिराज खान, इमाम खान , एजाज खान, जहीर खान, जिब्रील खान, तथा सोशल मीडिया के प्रभारी परवेज अख्तर व पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations