Shravasti UP

प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पूर्णतया सहायक होते हैं वन-अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन

श्रावस्ती, 06 सितम्बर, 2022 देवीपाटन मण्डल गोण्डा के अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, सहजाद अहमद अंसारी ने कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर शेड परिसर में पौधरोपण किया। और आम जनमानस से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु अपील भी किया।

     पौधरोपण के उपरान्त अपर निदेशक ने कहा कि मानव जीवन को सुखी, समृद्धि व संतुलित बनाये रखने के लिए जरूरी वृक्षारोपण है। ’’वृक्ष लगाओं जीवन को सुरक्षित बनाओं’’। वन पृथ्वी पर जीवन के लिए अनिवार्य तत्व हैं, यह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पूर्णतया सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन का स्रोत हैं, वे कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। जिससे हमें ताजा और साफ-सुथरी हवा सांस लेने के लिए मिलती है। स्वस्थ्य जीवन के लिए आज के समय अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की महती आवश्यकता है।

          इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा राकेश त्रिपाठी, सहायक कोषाधिकारी अवधेश कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, आशुलिपिक विजय कुमार वर्मा, चीफ कैशियर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, लेखाकार प्रवीन कुमार, लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी, लेखाकार कृष्ण बहादुर आर्य, सहायक लेखाकार महेश गुप्ता, विनोद कुमार आर्य सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations