Shrawasti UP

श्रावस्ती 8फरवरी,2023 नवनिर्मित नवीन मंडी स्थल  भिनगा में बुधवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में  खाद्यान खण्ड  एवं फल सब्जी मंडी खण्ड की दुकानों का आवंटन  नीलामी के माध्यम से सम्पन्न हुई। जिसमे  खाद्यान्न खंड की दुकान संख्या 4 का आवंटन जफर नईम के पक्ष में 1620000 में तथा फल सब्जी खंड की दुकान संख्या 3 का आवंटन उस्मान एंड कंपनी के पक्ष में 16 लाख एवं दुकान संख्या 1,5,11 एवं 15 जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी,को रुपए 800000 से 960000 में नीलामी द्वारा आवंटित की गई है।

                                     

उक्त   दुकानों की  नीलामी   के समय उपजिलाधिकारी भिनगा  प्रवेन्द्र कुमार ,उपजिलाधिकारी आशुतोष, सचिव मंडी श्रावस्ती एवं सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारी  एवं  दुकान आवंटन की नीलामी में बोली लगाने आये तमाम लोग उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations