अयोध्या यू पी

अयोध्या के विकास पर की चर्चा

                                                                                                                         अयोध्या 9 अगस्त 2022  ओबीसी मोर्चा महानगर कमेटी के पदाधिकारियों जिनमें  ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष विजेंद्र जायसवाल महानगर महामंत्री राम जी सोनी मंत्री चंदन मौर्य ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके कार्यालय में जाकर अयोध्या के विकास को लेकर मुलाकात किया तथा अयोध्या के जनमानस की समस्याओं से भी अवगत कराया।महानगर महामंत्री राम जी सोनी ने बताया कि डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि अयोध्या का विकास आम जनमानस की सुविधाओं के अनुसार ही किया जा रहा है। शीघ्र ही अयोध्या अद्वितीय  नगर बनके तैयार होगा। डिप्टी सीएम ने सारे पदाधिकारियों से क्षेत्र में रहकर सरकार की योजनाओं को जनता को उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने को भी कहा है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations