पहले भी चल चुका है नगर को जिला बनाओ पोस्टकार्ड, लेटरपैड, ज्ञापन, ट्यूटर जनअभियान

नगर

नगर को जिला बनाओ पोस्टकार्ड, लेटरपैड, ज्ञापन, ट्यूटर जनअभियान के संयोजक एंव पूर्व अध्यक्ष, दी बार एसोसिएशन, नगर  एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व मे ##गांव बयारी  के ग्रामीणो द्वारा पोस्टकार्ड जनअभियान द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी ,माननीय विधायक महोदय एंव अध्यक्ष,राज्य खाद्य आयोग,राज.सरकार माननीय वाजिब अली साहब, माननीय श्री रामलुभाया जी,अध्यक्ष,जिला नवगठित समिति से नगर को जिला बनवाने की मांग की गई।इस पोस्टकार्ड जनअभियान के जरिए एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा के द्वारा मांग की गई कि नगर को जिला बनवाने का पोस्टकार्ड, लेटरपैड, ज्ञापन, ट्यूटर जनअभियान पूर्णरुप से गांधीवादी साधनो के माध्यम से गांधीवादी विचारधारा, गांधीवादी राज्य सरकार व गांधीवादी राज्य सरकार के मुखिया गांधीवादी श्री अशोक गहलोत जी पर पूर्ण विश्वास व भरोसा रखते हुए गांव गांव, ढाणी ढाणी जाकर पोस्टकार्ड, लेटरपैड, ज्ञापन एंव ट्यूटर आदि के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनअभियान चलाकर नगर को जिला बनवाने की मांग की जा रही है।इस पोस्टकार्ड जनअभियान के जरिए एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नगर जिला बनने की समस्त शर्ते व मापदंड पूरा करता है।नगर को जिला बनाया जाता है तो ये गांधीवादी विचारधारा, गांधीवादी सरकार, व गांधीवादी राज्य सरकार के मुखिया गांधीवादी श्री अशोक गहलोत जी की जीत होगी ।एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि"मै गांधीवादी विचारधारा मे पूर्ण विश्वास, आस्था व भरोसा रखते हुए गांधीवादी सरकार व गांधीवादी सरकार के मुखिया गांधीवादी श्री अशोक गहलोत जी से निवेदन करते हुए नगर को जिला बनवाने की मांग करता हूॅ कि नगर जिला बनने की समस्त शर्तो व मापदंडो को पूरा करता है,जिला बनने की सबसे बेहतर स्थिति सिर्फ नगर की ही है।हमारा नगर क्षेत्र भारत का ही नही वरन विश्व मे भी अद्भुत संस्कृति के संयोग व मिलन का स्थल है ,जिसमे हिन्दू और मुस्लिम संस्कृति के लोग आपस मे बिना किसी भेदभाव के भाईचारे से शान्तिपूर्ण तरीके से रहते है ।नगर को जिला बना दिया जाये तो क्षेत्र का सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक ,शैक्षिक रुप से विकास होगा "।एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा  ने कहाॅ कि वर्तमान मे नगर के दूरस्थ गांव जैसे पूठका, धानोता,बासबुर्जा, भटपुरा आदि जिला भरतपुर मुख्यालय से 100km दूर है ,सीधे यातायात साधन नही है ,आने जाने मे भारी परेशानी का सामना करना पडता है ,ये क्षेत्र जिला भरतपुर से दूर है ,इसलिए इन दूरस्थ क्षेत्रो तक गाँधीवादी सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ आमजन अर्थात गरीब तबके के लोगो तक नही पहुंच पाता है , यदि नगर को जिला बनाया जाता है तो राज्य की गांधीवादी सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ आमजन अर्थात गरीब तबके के लोगो को मिलेगा और इससे राज्य की गांधीवादी सरकार का ध्येय अर्थात उद्देश्य भी पूर्ण होगा ।नगर को जिला बनवाने के लिए जो पोस्टकार्ड, ज्ञापन, लेटरपैड आदि जनअभियान चलाया जा रहा है पूर्णतया गांधीवादी भावना व विचारधारा मे विश्वास व भरोसा रखते हुए चलाया जा रहा है ,क्योकि एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने कहाॅ   कि गम्भीर से गम्भीर समस्याओ का समाधान व ऊंची से ऊंची मंजिल व सफलता गांधीवादी विचारधारा के साधनो से प्राप्त की जा सकती है और पूजनीय महात्मा गाधी जी ने भी कहाॅ था कि सत्य, अंहिसा ,सत्याग्रह के माध्यम से बडी से बडी लडाई जीती जा सकती है।एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व मे गांव गांव, ढाणी ढाणी जाकर पोस्टकार्ड, लेटरपैड, ज्ञापन आदि जनअभियान चलाया जा रहा है,उससे लोगो मे गांधीवादी विचारधारा के प्रति आस्था बढी है,इसलिए गांधीवादी विचारधारा व गांधीवादी सरकार और गांधीवादी सरकार के मुखियाॅ गांधीवादी श्री अशोक गहलोत जी मे पूर्ण विश्वास व भरोसा रखते हुए "नगर  को जिला बनवाने की गांधीवादी साधनो से एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा मांग कर रहे है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations