महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

नूह

जिला नूंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दो लाख इनाम मिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मेवात की सबीला जंग को महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और जिला में विशेष जागरुकता अभियान चलाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने पंचकूला में सम्मानित किया। जिससे जिले वासियों में खुशी का माहौल है। इस दौरान प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग ने सबीला जंग को शाॅल, प्रशंसा पत्र और 21,000 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार मिलने पर सबीला जंग ने जिला उपायुक्त नूंह का आभार प्रकट किया है। कहा कि जिला प्रशासन ने हमेशा मेरा हौसला अफजाई किया है जिससे मुझे ओर चढ़चढ़कर कार्य करने की ताकत मिलती हैं। 



इन कार्यों से आई चर्चा मेंः

पल्स पोलियो अभियान, दहेज व बाल विवाह के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं। महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण, कुपोषण के खिलाफ जंग, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, महिला खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशें, बालिकाओं के लिए स्कूलों का अपग्रेडेशन, रक्तदान कैंप एवं जागरुकता, गरीबों की मदद, दिव्यांगों के सर्टिफिकेट, नए मतदाताओं का पंजीकरण, लॉकडाउन में भर्ती कोरोना मरीजों को जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में घर से खाना पकाकर भोजन देना, गरीबों को सूखा और पका राशन बांटना, गरीब और बेसहारा लड़कियों के विवाह कराने में मदद करना, महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करना, लड़कियों को युवावस्था में होने वाले बदलाव के बारे में जागरूक किया, सरकारी योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाना।



मिल चुके कई पुरस्कार:

2003 में उन्हें पल्स पोलियो अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सम्मानित भी किया था। दिव्यांगों की मदद के लिए 2005 में सीएमओ मेवात ने सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2006 में मेवात की पहली बेस्ट मदर चुनी गई थी। जन वकालत एवं महिला जागरूकता के लिए 2009 में सहगल फाउंडेशन ने सम्मानित किया। पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह ने 26 जनवरी 2010 को सम्मानित किया। क्षयरोगियों की मदद के लिए जिला उपायुक्त ने सम्मानित किया। साल 2011, 13, 15 और 2016 में महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। रक्तदान के लिए 2013 में जिला उपायुक्त ने सम्मानित किया। वर्ष 2017, 18 और दिसंबर 2019 में महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं में खंड, जिला स्तर पर पुरस्कार जीते। 2019 में यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। लॉकडाउन में बेहतरीन कार्य के लिए 15 अगस्त 2020 को फरीदाबाद के आयुक्त संजय जून ने सम्मानित किया। कोरोना महामारी में बेहतरीन कार्य के लिए हरियाणा दिवस पर ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस हरियाणा ने सम्मानित किया। वहीं, 8 मार्च 2021 को विश्व महिला दिवस पर जिला रेडक्रॉस ने सम्मानित किया। उधर, 26 जनवरी 2022 को फिरोजपुर झिरका एसडीएम तथा नूंह जिला उपायुक्त ने भी सम्मानित किया था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations