Shrawasti UP

मानक के अनुरूप साफ-सफाई कराकर सभी व्यवस्थाओं को रखा जाय चुस्त-दुरूस्त-मा0 सदस्या जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध-मा0 सदस्या वृद्धजनों की सेवा ही सबसे पुण्य कार्य-मा0 सदस्या

श्रावस्ती, 20 जुलाई, 2022     उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या कुमुद श्रीवास्तव ने संयुक्त जिला चिकित्सालय, भिनगा का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मा0 सदस्या ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा इलाज के लिए आये मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम भी जाना। मा0 सदस्या ने जच्चा-बच्चा वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधीक्षक को निर्देशित किया की अस्पताल में भर्ती मरीजों को कोविड-19 नियमों का पालन अवश्य करायें एवं गर्भवती महिलाओं को खान-पान, दवा-इलाज, टीकाकरण आदि में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

       उन्होने जोर देते हुए कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार जन-जन को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है। इसलिए सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं उन्हें समय से मुहैया करायी जाएं। संस्थागत प्रसव वाली महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत समय से लाभान्वित भी किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार अस्पताल का चक्कर न लगाना पड़े।

         इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आशुतोष, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 जेता सिंह, डा0 एन0एन0 पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी मंजू पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

         तदोपरान्त मा0 सदस्या ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित भिनगा स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर वरिष्ठजनों का कुशलक्षेम जाना तथा फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान भी किया।

         इस अवसर पर मा0 सदस्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छुपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए एवं बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं, जिनके आशीर्वाद से हमारा पालन पोषण होता है, उनके प्रति मन में सम्मान और अटूट प्रेम होना स्वभाविक सी बात है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण होता है, उस अवस्था में उनके साथ होना, जब वे असहाय और अक्षम होते हैं। यही उनके प्रति हमारे प्रेम और सच्ची श्रद्धा होती है।

            उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे समाज में बुजुर्गों को दोयम दर्जे के व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों के सामने स्वास्थ्य के अतिरिक्त मुख्य समस्या अकेलेपन की है। बड़े होने पर बच्चे अलग रहने लगते हैं और केवल विशेष अवसरों पर ही वे उनसे मिलने आते हैं। कभी-कभी उनसे मिले महीने या वर्ष भी गुजर जाते हैं। इसलिये हम सबका दायित्व बनता है कि अपने-अपने माता-पिता को अपने पास रखें और उनके अकेले पन को दूर रखें। आश्रम में जो भी वृद्धजन आवासित है यदि उनको कोई समस्या है तो वे हमे कभी भी बता सकते हैं मैं उनकी सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहूंगी।

        इस दौरान ज्ञात हुआ कि वृद्धाश्रम में कई वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रही है। जिस पर मा0 सदस्या ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया कि उन्हें चिन्हित करते हुए पेंशन की अग्रिम कार्यवाही करायी जाए। मा0 सदस्या ने यह भी कहा कि यदि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो वे बेझिझक उनसे सम्पर्क कर उनके नम्बर-9044252520 पर अपनी समस्या बता सकते है, निश्चित ही उन समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। 

        इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आशुतोष, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, महिला थाना प्रभारी मंजू पाण्डेय सहित वृ़द्धजन उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations