Shrawasti UP

प्रदर्शनी देखकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लें जनपदवासी-मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत

श्रावस्ती, 03 मार्च, 2023 प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन जूनियर हाईस्कूल भिनगा परिसर में किया गया है। शुक्रवार को मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने जब प्रदर्शनी का अवलोकन करने जूनियर हाईस्कूल भिनगा पहंुचे तो प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद देवीपाटन मण्डल, गोण्डा के उप निदेशक, सूचना, संजय कुमार ने उनकी अगुवानी कर स्वागत किया।  इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का इसके माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जाएगा। मा0 अध्यक्ष जी के प्रदर्शनी के अवलोकन करने के दौरान उपनिदेशक सूचना ने प्रदर्शनी में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किये गए विभिन्न कल्याणकारी कार्य एव संचालित योजनाओं, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेसवे, मिशन रोजगार, सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, महिला सशक्तिकरण, कृषि आदि से सम्बंधित आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

       इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। उन्हीं योजनाओं के बारे में आम जनमानस को जागरूक करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से वर्तमान सरकार के बहुत सारे कीर्तिमान स्थापित हुए हैं, उसकी थोड़ी-थोड़ी झलकियां इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों के दिखाने के लिए यहां पर व्यवस्था की गई है। इस प्रदर्शनी में जी20, कोविड-19 टीकाकरण, ओ0डी0ओ0पी0, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में विकास, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, चिकित्सा के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना, सौर ऊर्जा आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की झलकियां इस प्रदर्शनी के माध्यम से देखी जा सकती है। कृषि तकनीकी जानकारी करके कृषि के क्षेत्र में कृषक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों में कोई विकास का क्षेत्र छूटा नहीं है, इसमें सब समाहित किया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन कर आम जनमानस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।

  उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शनी में अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी आमजन के लिये बहुत ही उपयोगी है। इसका अवलोकन कर आम आदमी प्रदेश सरकार द्वारा किए गए गत वर्षों के कार्यों/रिपोर्ट कार्ड की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा गरीब लोगों के उत्थान हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी आम लोग जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ ले सकते हैं।

   इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, पंकज मिश्रा, सुनील तिवारी, सूचना विभाग के प्रचार सहायक सुनील प्रियदर्शी सहित डूडा, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, अध्यापक/अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations